फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि स्नातक प्रवेश परीक्षा: 90 मिनट में 100 सवालों के देने होंगे जवाब, नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

Thu, 29 Jul 2021 12:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी बोर्ड और सीबीएसई के इंटर के परीक्षा परिणाम जारी न होने की वजह से प्रवेश परीक्षा की तिथि तय नहीं की गई, लेकिन संभवतया अगस्त के अंतिम सप्ताह में परीक्षा कराई जा सकती है। लविवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा की भांति इस प्रवेश परीक्षा में भी कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली स्नातक प्रवेश परीक्षा का पेपर पैटर्न और पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। पेपर पैटर्न के अनुसार हर विषय के लिए 90 मिनट की परीक्षा होगी और उसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड और सीबीएसई के इंटर के परीक्षा परिणाम जारी न होने की वजह से प्रवेश परीक्षा की तिथि तय नहीं की गई, लेकिन संभवतया अगस्त के अंतिम सप्ताह में परीक्षा कराई जा सकती है। लविवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा की भांति इस प्रवेश परीक्षा में भी कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। लविवि ने स्नातक प्रवेश परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है।

स्नातक प्रवेश परीक्षा में इन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न
- बीए व बीए ऑनर्स के लिए हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, नागरिक शास्त्र, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र विषयों से इंटरमीडिएट स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स के लिए कॉमर्स, अकाउंटिंग, कॉमर्शियल मैथ्स, अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर विषयों के इंटरमीडिएट स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे।

- बीएससी मैथ्स के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित विषय के इंटरमीडिएट स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही मानसिक अभियोग्यता व कंप्यूटर के आधारभूत ज्ञान से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

- बीएससी बायोलॉजी के लिए रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान के इंटरमीडिएट स्तर के प्रश्न और मानसिक अभियोग्यता व कंप्यूटर के आधारभूत ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

- एलएलबी इंटीग्रेटेड पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र विषय से इंटरमीडिएट स्तर के प्रश्न और तार्किक परीक्षण, मानसिक अभियोग्यता, सामान्य विधिक जागरूकता से भी प्रश्न पूछे जाएंगे।

- इसके अलावा प्रोफेशनल पाठ्यक्रम के लिए स्नातक प्रोफेशनल प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके तहत बीबीए के लिए जीके, जनरल इंग्लिश, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग और बीसीए के लिए जीके, जनरल इंग्लिश, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, मैथ्स कंप्यूटर साइंस और लॉजिकल रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें