लविवि प्रशासन पिछले कई साल से कैंपस को वाई-फाई से लैस करने का दावा कर रहा है। पूर्व कुलपति प्रो. एसबी निमसे के कार्यकाल में कैंपस को वाई-फाई करने को अपनी प्राथमिकता बताया था।
उच्चतर शिक्षा अभियान से विवि को इसके लिए अनुदान भी मिला, लेकिन पर्याप्त रकम न होने की वजह से यह पूरा नहीं हो सका। इसके बाद राज्य सरकार ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों को वाई-फाई योजना के तहत 55 करोड़ रुपये जारी किए। इससे भी काम न चलने पर राज्य सरकार के निर्देश पर इन्वेस्टर्स समिट से पहले रिलायंस जियो के साथ लविवि ने करार किया।
1.5 प्रतिमाह डाटा की सीमा काफी कम है। इससे तो एक भी ऑनलाइन लेक्चर चलाना मुश्किल होगा। इसलिए हम विद्यार्थियों को और बेहतर सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर बातचीत चल रही है। इस वजह से इसमें थोड़ा समय लग रहा है।
प्रो. राजकुमार सिंह,
कुलसचिव, लविवि