फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव पर लखनऊ यूनिवर्सिटी ने नहीं दाखिल किया जवाब

Wed, 11 Oct 2017 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोर्ट
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव पर लगे स्टे हटवाने में सहयोग करने का दावा करने के बावजूद एलयू ने हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ में मंगलवार को जवाब दाखिल नहीं किया। इसको लेकर छात्रों और छात्र संगठनों ने विवि की मंशा पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता विवेक सिंह मोनू ने बताया कि अदालत ने फ्रेश केस की तरह इसकी सुनवाई 22 या 23 अक्तूबर में करने को कहा है। विवि ने इस मामले में जवाब ही दाखिल नहीं किया है। इससे उसकी मंशा सही नहीं लग रही है।

वहीं लविवि प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने शहर से बाहर रहने की बात कहते हुए इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया। एलयू में छात्रसंघ चुनाव पर लगी रोक हटवाने के लिए छात्र और छात्र संगठन जमीन- आसमान एक किए हुए हैं।
विज्ञापन


इसको लेकर विद्यार्थियों ने पिछले महीने अनशन तक किया था। इसकेे बाद विवि प्रशासन ने रोक हटवाने में सहयोग करने की बात कही थी।  छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट ने छात्र हेमंत कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए रोक लगा दी थी। तब से लेकर मामले में कई याचिका दायर की जा चुकी हैं। अदालत इन सब पर एक साथ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें