राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज में आईटीआई पास अभ्यर्थियों को टाटा मोटर्स 16 से प्लेसमेंट देगी। एक जुलाई को 18 साल पूरा करने वाले और अधिकतम 25 वर्ष आयु वाले अभ्यर्थियों को ही यह अवसर मिलेगा। प्रधानाचार्य सत्यकांत ने बताया कि 16-17 अगस्त को फिटर, गैस व इलेक्ट्रिक वेल्डर, सीओई फैब्रिकेशन फिटिंग एंड वेल्डिंग, सीओई स्ट्रक्चरल वेल्डिंग, सीओई टीआईजी/ एमआईजी वेल्डिंग, मोटर व्हीकल मैकेनिक, पेंटर आदि के लिए प्लेसमेंट होगा।
18-19 अगस्त को इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीन ऑपरेटर और टर्नर के अभ्यर्थियों का प्लेसमेंट होगा। अभ्यर्थियों को आवश्यक डॉक्यूमेंट, फिटनेस प्रमाणपत्र और फोटो आदि के साथ उपस्थित होना पड़ेगा।