आईआईटी के शिक्षकों के लेक्चर अब डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) की मदद से लाइव प्रसारित किए जाएंगे। इसका सीधा लाभ दूसरे तकनीकी, प्रौद्योगिकी संस्थान के स्टूडेंटों को मिल सकेगा।
इंजीनियरिंग, साइंस की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट भी नि:शुल्क लाभ उठा सकेंगे। इस दिशा में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने काम शुरू कर दिया है।
इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की आधिकारिक लांचिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के सितंबर या फिर अक्तूबर में आईआईटी कानपुर आने का प्रोग्राम बन रहा है।
शिक्षकों के क्लास रूम लेक्चर को रिलीज करने की मुख्य जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर को मिली है। कैंपस में ही फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रानिक का सेंटर बना है। तकनीक और विकास से संबंधित तमाम काम चल रहे हैं। इसलिए लेक्चर के सीधा प्रसारण में दिक्कत नहीं आएगी