अगले साल सिविल सेवा (आईएएस) प्रारंभिक परीक्षा और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) प्रारंभिक परीक्षा दो जून को आयोजित की जाएगी। वहीं, आईएएस मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से शुरू होगी और पांच दिनों तक चलेगी, जबकि आईएफएस मुख्य परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होकर दस दिनों तक चलेगी।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सोमवार को वर्ष 2019 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया। यूपीएससी के कैलेंडर में कुल 16 परीक्षाओं को जगह दी गई है।
सबसे पहले छह जनवरी को इंजीनियरिंग सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा होगी, जबकि सबसे अंत में 14 दिसंबर को एसओ/स्टेनो (ग्रेड-बी/ग्रेड-1) एलडीसीसी की परीक्षा होगी, जो दो दिनों तक चलेगी।
कैंलेंडर के अनुसार वर्ष 2019 में दो जून को प्रस्तावित आईएएस प्रारंभिक परीक्षा और आईएफएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 19 फरवरी 2019 को जारी होगा जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च प्रस्तावित की गई है।