फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ विश्वविद्यालय में अभिनव गुप्त संस्थान का किया उद्घाटन

Tue, 23 Mar 2021 03:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
संस्थान का उद्घाटन करते उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में अभिनव गुप्त संस्थान की नई बिल्डिंग के उद्घाटन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि तीन साल से आयोजित हो रही बीएड परीक्षा की बचत के रूप में एकत्र 83 करोड़ रुपये विवि के विकास के लिए देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विवि प्रस्ताव दें मैं हर काम का पूरा सहयोग करूंगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ में मेडिकल कॉलेज के सामने संस्कृत निदेशालय की स्थापना कर रहे हैं। संस्कृत का पाठ्यक्रम भी एनसीईआरटी की तर्ज पर तैयार कर रहे हैं। माध्यमिक की तरह इनका परिणाम भी जारी होगा।

टॉप टेन स्टूडेंट्स को एक-एक लाख रुपये व लैपटॉप दिए जाएंगे। अभिनय गुप्त जैसा विद्वान अब तक दोबारा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि एआर-डीआर, सुपरिटेंडेंट आदि के प्रमोशन को लेकर विसंगतियों को जल्द दूर करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है इसलिए बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। विवि में भी सुझाव है कि 25 से 31 मार्च तक ऑनलाइन क्लास लें। इसे अघोषित अवकाश माने, घोषित नहीं। अगर परीक्षा चल रही है तो यथावत चलेंगी। जल्द ही संक्रमण को देखते हुए अगला निर्णय लिया जाएगा और इसकी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें