फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड: 19 फरवरी की परीक्षाओं के शिड्यूल में बदलाव, अब 5 मार्च को होंगी परीक्षाएं

Tue, 19 Feb 2019 01:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की मुंशी-मौलवी, आलिम, कामिल की मंगलवार को होने वाली परीक्षाएं अब 5 मार्च को होंगी। सरकार की ओर से 19 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और माघी पूर्णिमा के चलते परीक्षा की तिथि में फेरबदल की घोषणा सोमवार देर शाम की गई।

विज्ञापन


मदरसा परीक्षाएं 11 फरवरी को शुरू हुई थीं, जो 2 मार्च तक होंगी। 19 फरवरी को प्रदेश सरकार ने संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। वहीं प्रयागराज में कुंभ मेला चल रहा है। मंगलवार को माघी पूर्णिमा है, इसकी वजह से प्रयागराज में काफी भीड़ एकत्र होने की संभावना है।

इसे देखते हुए प्रशासन ने प्रयागराज शहर में कई रास्ते बंद कर दिए हैं। मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पांडेय ने बताया कि परीक्षार्थियों को परेशानी से बचाने के लिए मंगलवार की परीक्षाओं के शिड्यूल में बदलाव किया गया है। अब ये परीक्षाएं 5 मार्च को संपन्न कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें