शिया पीजी कॉलेज में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के दाखिले 16 जुलाई से होंगे। काउंसलिंग तीन अगस्त तक चलेगी। कॉलेज ने शुक्रवार को दाखिले का कार्यक्रम जारी कर दिया। प्रवेश समन्वयक डॉ. शुजात हुसैन ने बताया कि दाखिले का विस्तृत कार्यक्रम और कट ऑफ भी जारी कर दी गई है।
काउंसलिंग प्रत्येक दिन सुबह 10.30 बजे से शिया पीजी कॉलेज, सीतापुर रोड, लखनऊ पर स्थिति जाफर-ए-सादिक ब्लॉक में होगी। काउंसलिंग कंप्यूटराइज्ड प्रणाली से होगी।