फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलएड की खाली सीटों पर काउंसलिंग 21 को, इन्हें मिलेगा मौका

Wed, 20 Sep 2017 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजूकेशन (बीएलएड) पाठ्यक्रम की खाली बची सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग 21 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


सात से नौ सितंबर के बीच हुई काउंसलिंग में कुल 650 में से 69 सीटें खाली बच गई थीं। इन सीटों पर काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को पुराने परिसर स्थित एथलेटिक्स एसोसिएशन में सुबह नौ बजे पहुंचना होगा।

काउंसलिंग ओपन रैंक के आधार पर की जाएगी। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि दाखिले के समय फीस ऑनलाइन माध्यम, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से जमा करनी होगी।
विज्ञापन


विवि द्वारा जारी निर्देश के अनुसार अभ्यर्थी को सभी प्रमाणपत्रों के साथ खुद उपस्थित होना होगा।

विवि ने बीएलएड की फीस एक लाख रुपये निर्धारित की है, जिसमें पहले साल 40 हजार रुपये तथा एनरोलमेंट न होने पर एक हजार रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे। विवि ने 1600 रैंक तक के अभ्यर्थियों का बीएलएड काउंसलिंग के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

लविवि ने नहीं जारी किया अपनी खाली सीटों का ब्योरा

लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद विवि प्रशासन खाली बची सीटों का ब्योरा जारी नहीं कर रहा है।

विवि द्वारा खाली बची सीटों का ब्योरा जारी न करने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि जिन कोर्स में सीटें खाली बची हैं या फिर दाखिला कैंसिल करवाने की वजह से जो रिक्ति हुई हैं उनका ब्योरा सार्वजनिक कर देना चाहिए।

आरोप है कि इन सीटों पर बैकडोर से दाखिले हो चुके हैं। इसलिए खाली सीटों का ब्योरा जारी नहीं किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें