लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजूकेशन (बीएलएड) पाठ्यक्रम की खाली बची सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग 21 सितंबर को होगी।
सात से नौ सितंबर के बीच हुई काउंसलिंग में कुल 650 में से 69 सीटें खाली बच गई थीं। इन सीटों पर काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को पुराने परिसर स्थित एथलेटिक्स एसोसिएशन में सुबह नौ बजे पहुंचना होगा।
काउंसलिंग ओपन रैंक के आधार पर की जाएगी। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि दाखिले के समय फीस ऑनलाइन माध्यम, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से जमा करनी होगी।
विवि द्वारा जारी निर्देश के अनुसार अभ्यर्थी को सभी प्रमाणपत्रों के साथ खुद उपस्थित होना होगा।
विवि ने बीएलएड की फीस एक लाख रुपये निर्धारित की है, जिसमें पहले साल 40 हजार रुपये तथा एनरोलमेंट न होने पर एक हजार रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे। विवि ने 1600 रैंक तक के अभ्यर्थियों का बीएलएड काउंसलिंग के लिए बुलाया है।