पुनर्वास विवि में चल रही स्पेशल बैक पेपर की परीक्षा का कार्यक्रम संशोधित किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके सिंह के अनुसार बीएएसएलपी 601 का पेपर 7 की जगह 11 मार्च, बीएएसएलपी 602 का पेपर 8 की जगह 13 मार्च, बीएएसएलपी 603, डीएसएम 402, बीएसएच 210, बीएचएम 209, बीएपी 201 का पेपर अब 14 मार्च को दोपहर 2 से 5 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।
कैंपस प्लेसमेंट 15 मार्च को
बीबीएयू के यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल की ओर से 15 मार्च को एमबीए, बीबीए, पीजीडीएम के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट होगा। प्रो. एमएस खान के अनुसार ग्ली गार्मेंट्स मार्केटिंग द्वारा लखनऊ, कानपुर, दिल्ली के लिए मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद के लिए विद्यार्थियों का चयन होगा। विद्यार्थी सुबह 10 बजे रूरल मैनेजमेंट विभाग में उपस्थित हों।