फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू-एएमयू सीटों की काउंसलिंग डेट जारी

Tue, 30 May 2017 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेजों, बीएचयू, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, एएमयू की छूटी सीटों के लिए काउंसलिंग 31 मई को एसजीपीजीआई, लखनऊ के टेलीमेडिसिन सेंटर पर होगी। इसके लिए 29 मई से 30 मई की रात 12 बजे तक पंजीकरण होगा।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार दोनों संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रमों की सीटों पर काउंसलिंग नहीं हो पाई थी। पंजीकरण के लिए एक हजार रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा। 31 मई को काउंसलिंग 10 बजे शुरू होगी।

महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रो. वीएन त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने पीजी पाठ्यक्रम एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा, एमडीएस पाठ्यक्रमों के लिए पर्सेंटाइल को डाउनग्रेड किए जाने के कारण अभ्यार्थियों को मौका मिल रहा है।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 82, बीएचयू में 51 और जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, एएमयू में 39 सीटों के लिए एक बार फिर काउंसलिंग का मौका दिया गया है।

 
विज्ञापन

नहीं कराना होगा दोबारा पंजीकरण

डेमो - फोटो : demo pic
​इसमें पहले से पंजीकृत अभ्यर्थियों को दोबारा पंजीकरण नहीं कराना होगा। सिर्फ अपनी जानकारी डीजीएमईयूपी के ई-मेल dgmededu@gmail.com पर 30 मई की दोपहर 12 बजे तक डालना होगा। 

गौरतलब है कि एएमयू से आए अभ्यर्थियों ने शनिवार को एसजीपीजीआई टेलीमेडिसिन सेंटर में हंगामा किया था। आरोप लगाया कि काउंसलिंग की प्रक्रिया का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है।

अब दोबारा काउंसलिंग के फैसले के बाद अभ्यार्थियों के आरोप सही साबित हो रहे हैं। इस मामले में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा अनिता भटनागर जैन और महानिदेश चिकित्सा शिक्षा प्रो. वीएन त्रिपाठी ने मोबाइल कॉल रिसीव नहीं की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें