फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस प्रयोग से शिक्षक नहीं जान सकेंगे किस छात्र की कॉपी जांच रहे हैं

Mon, 26 Feb 2018 05:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी
विज्ञापन

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की मई-जून सेमेस्टर परीक्षाओं में सभी प्रोफेशनल कोर्स की कॉपियों में बार कोडिंग कराई जाएगी। इससे कॉपियां जांचने में गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। शिक्षक को यह पता नहीं होगा कि वह किस विद्यार्थी की कॉपी जांच रहा है।

विज्ञापन


विवि प्रशासन ने दिसंबर सेमेस्टर की परीक्षा में लॉ की कॉपियों में बार कोडिंग कराई थी। यह प्रयोग सफल रहा है। इसका असर इस बार के परिणाम में भी दिखेगा।

वहीं, विवि प्रशासन ने अब मई-जून में होने वाले अगले सेमेस्टर एग्जाम में सभी प्रोफेशनल कोर्सों की कॉपियों में बार कोडिंग कराने का निर्णय लिया है। इसके बाद अगले चरण में सामान्य कोर्स की परीक्षा कॉपियों में बार कोडिंग कराई जाएगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि बार कोडिंग कराने के बाद कवर हटाकर कॉपियां जांचने के लिए भेजी जाती हैं। इससे परीक्षक को यह पता नहीं चल पाता कि वह किसकी कॉपियां जांच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सत्र में यह प्रयोग सफल रहा है। अगले सेमेस्टर में इसे सभी प्रोफेशनल कोर्सों में लागू करने की तैयारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें