तकनीकी शिक्षा और विवि की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए लगातार नए प्रयोग कर रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) प्रशासन ने एक और नया सफल प्रयोग किया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन सूबे के 134 केंद्रों के साथ-साथ ताइवान में भी एक केंद्र पर बीटेक की एक छात्रा की सेमेस्टर परीक्षा करा रहा है। नेशनल चिआओ तुंग यूनिवर्सिटी, ताइवान के साथ हुए अनुबंध के बाद विवि से संबद्ध कॉलेज गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा की छात्रा शिफी सिंह वहां छह माह की इंटर्नशिप कर रही है।
जनवरी से शुरू हुई इंटर्नशिप जून मध्य तक चलेगी। शिफी बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा है। 12 मई से विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हुई हैं और विश्वविद्यालय उक्त छात्रा का पेपर ताइवान में करा रहा है।