आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सेंट फ्रांसिस कॉलेज के नर्सरी कक्षा में प्रवेश के लिए सूचना जारी कर दी गई है। आवेदन फॉर्म 15 नवंबर से 17 नवंबर तक ऑनलाइन मिलेंगे। कॉलेज प्रशासन ने अपनी वेबसाइट www.stfrancislucknow.org पर आवेदन और प्रवेश की सारी प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करा दी है।
आवेदन फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। आवेदन का शुल्क 700 रुपये है। शुल्क ऑनलाइन लिया जाएगा। फॉर्म कॉलेज ऑफिस में जमा करने की तिथि 20 से 22 नवंबर है। फॉर्म सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जमा किए जाएंगे।