फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल पीजी कॉलेज में स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन की डेट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

Thu, 28 Mar 2019 04:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

लखनऊ के सबसे प्रतिष्ठित महाविद्यालय नेशनल पीजी कॉलेज की पहचान प्रदेश नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी है। स्नातक और परास्नातक स्तर पर मानवविज्ञान की पढ़ाई के लिए यह कॉलेज देशभर में अव्वल चुना गया है। यह राजधानी का एकमात्र स्वायत्त कॉलेज है।

विज्ञापन


इस वजह से यह महाविद्यालय अपना पाठ्यक्रम और परीक्षा खुद निर्धारित करता है। कॉलेज में दाखिले को आवेदन फॉर्म दो अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलेंगे। स्नातक में दाखिले प्रवेश परीक्षा और परास्नातक स्तर पर हाईस्कूल, इंटर और स्नातक स्तर पर मिले नंबर के आधार पर दिए जाएंगे।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीरजा सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1974 में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता ने की थी। लविवि के वर्तमान कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने इसी कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में काफी चर्चा पाई है।
विज्ञापन


इस समय कॉलेज में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के साथ कई खेलों के लिए शानदार मंच दिया जाता है। इनमें शतरंज, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक और क्रिकेट शामिल है। यहां एनसीसी, एनएसएस की सुविधा भी है।

Trending Videos

यहां देखें, प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम

डेमो
इग्नू और राजर्षि टंडन के भी केंद्र
महाविद्यालय में रेग्युलर कक्षाओं के साथ दूरस्थ शिक्षा प्रणाली पर भी पढ़ाई की सुविधा है। इसके तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र कॉलेज में हैं। इनसे जुड़कर विद्यार्थी कई पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर सकते हैं।

- आवेदन की तारीख - 2 अप्रैल से 5 जून
-  प्रवेश परीक्षा- 11 से 13 जून
- हेल्पलाइन- 0522-2618312
  वेबसाइट- www.npgc.in
नोट- एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से मिलेंगे।

विज्ञापन

देखें, किस पाठ्यक्रम में कितनी सीटें

डेमो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें