फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के अलावा अन्य विषयों की भी संबद्धता देगा एकेटीयू

Thu, 25 Jan 2018 02:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) नए सत्र 2018-19 के लिए प्रदेश में इंजीनियरिंग को छोड़कर अन्य स्ट्रीम (मैनेजमेंट, एमसीए, बीएचएमसीटी) के कोर्स चलाने की संबद्धता के आवेदन प्रोविजनली स्वीकार करेगा।
विज्ञापन


इस पर अंतिम निर्णय शासन के निर्देश पर लिया जाएगा। इसके साथ संबद्धता आवेदन की तिथि 28 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। नए संस्थानों की संबद्धता, संस्थान की बंदी, क्रमिक बंदी, प्रवेश क्षमता कम करने के लिए भी आवेदन की तिथि 28 तक बढ़ा दी गई है।

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय ने 17 जनवरी से नए सत्र की संबद्धता के लिए आवेदन शुरू किए हैं। पूर्व में यह निर्देश था कि फार्मेसी को छोड़कर अन्य किसी भी स्ट्रीम के नए संस्थान खोलने के लिए आवेदन नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर सकेंगे आॅनलाइन आवेदन

डेमो
हालांकि इसके बाद भी मैनेजमेंट व होटल मैनेजमेंट के नए संस्थान खोलने के आवेदन कर दिए गए। इस क्रम में विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव एके शुक्ला ने एक निर्देश जारी कर कहा कि मैनेजमेंट, एमसीए, बीएचएमसीटी के नए संस्थान व पीजीडीएम को एमबीए में बदलने के लिए आवेदन किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन अनुरोधों पर अंतिम निर्णय शासन के अनुसार ही लिया जाएगा। साथ ही कहा कि जो संस्थाएं अनापत्ति के लिए आवेदन करना चाहती हैं वे विश्वविद्यालय के ईआरपी मॉड्यूल के माध्यम से 5000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर लॉगिन-पासवर्ड प्राप्त करें।

इस माध्यम से वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही दूसरी पाली में चल रहे पाठ्यक्रम को पहली में बदलने के लिए अनापत्ति आवेदन की भी सुविधा ईआरपी मॉड्यूल पर दे दी गई है। संबद्धता रिन्यूवल के अलावा अन्य सभी प्रयोजन के लिए आवेदन तिथि 24 से बढ़ाकर 28 जनवरी कर दी गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें