फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू शुरू करेगा सिंगापुर की कंपनी के साथ स्टार्टअप सेंटर

Fri, 21 Jul 2017 04:05 PM IST
amarujala.com, written by अक्षय कुमार
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) 27 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर एक महत्वपूर्ण शुरुआत करने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन सिंगापुर की कंपनी गोविन कैपिटल व कलाम सेंटर (दिल्ली) के सहयोग से अपने न्यू कैंपस में ‘कलाम सेंटर फॉर इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन ऑफ स्टार्टअप’ की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन


यह सेंटर युवाओं को नव उद्यमिता के लिए जगह देगा। उन्हें विभिन्न क्षेत्रों के अंतरराष्ट्रीय मेंटर उपलब्ध कराएगा। साथ ही स्टार्टअप को गतिशील बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय निवेशक भी उपलब्ध कराएगा।

27 को इस सेंटर के उद्घाटन के साथ राज्यपाल राम नाईक ऐसे युवाओं के स्टार्टअप को एग्रीमेंट लेटर व प्रमाणपत्र भी देंगे, जिनके कार्यक्रमों को निवेशक मिल गए हैं। यह सेंटर हर माह इस तरह नव उद्यमिता को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन


सत्र 2017-18 की समाप्ति तक लगभग ऐसे 100 स्टार्टअप शुरू कराने का लक्ष्य है जो युवाओं को रोजगार दे सकेंगे। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि डॉ. कलाम चाहते थे कि ‘युवा जॉब देने वाला बने’।
विज्ञापन

म‌िलेगा ‘डॉ. कलाम लिविबिल प्लेनेट अर्थ अवार्ड’

डेमो - फोटो : demo pic
हमारी कोशिश होगी कि हम इस सेंटर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का जॉब क्रिएटर बनाएं। 27 जुलाई को ही विश्वविद्यालय प्रशासन, कलाम सेंटर के सहयोग से एक यूथ कॉनक्लेव का भी आयोजन करेगा।

इसमें डॉ. कलाम के आखिरी लेक्चर ‘धरती को जीवनदायी कैसे बनाएं?’ पर चर्चा होगी। इसमें ‘सुपर 30’ के आनंद कुमार, स्वामी निर्मलानंद नाथ, मोटिवेशनल स्पीकर व लेखिका प्रिया कुमार समेत कई प्रमुख लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में यूपी के अलावा चेन्नई, असम, गुजरात के डेलीगेट और छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

कार्यक्रम संयोजक, डॉ. कलाम के पूर्व सलाहकार व कलाम सेंटर के सीईओ सृजन पाल सिंह ने बताया कि पिछले दिनों युवाओं के बीच विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में ‘कलाम के आदर्शों पर कैसे चलें?’ पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस अवसर पर कुछ युवाओं को ‘डॉ. कलाम लिविबिल प्लेनेट अर्थ अवार्ड’ भी दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें