फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू का दीक्षांत समारोह 16 जनवरी को, इसरो चेयरमैन होंगे मुख्य अतिथि

Wed, 16 Dec 2020 04:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का 18वां दीक्षांत समारोह 16 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसमें इसरो चेयरमेन डॉ. के. सिवन मुख्य अतिथि होंगे। वह ऑनलाइन विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। कोरोना के चलते दीक्षांत समारोह ऑनलाइन व ऑफलाइन (संयुक्त रूप में) आयोजित होगा।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। वह समारोह में 65 मेधावियों को पदक एवं लगभग 75 पीएचडी विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करेंगी। समारोह में लगभग 55,181 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी।

दीक्षांत समारोह स्थल पर मात्र पदक विजेताओं को ही आमंत्रित किया जाएगा। उन्हें राज्यपाल मेडल प्रदान करेंगी। शेष छात्र ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। विद्यार्थियों को डाक विभाग के माध्यम से डिग्री उनके घर भेज दी जाएगी। समारोह का ऑनलाइन प्रसारण विवि के यूट्यूब चैनल व जूम पर किया जाएगा। पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी ऑनलाइन ही कार्यक्रम में शामिल होना होगा। वीसी ने कहा कि समारोह में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन पूरी तरह होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें