फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरोजनीनगर में बनेगा अंग्रेजी व विदेशी भाषा विवि का कैंपस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा (केंद्रीय) विश्वविद्यालय के लखनऊ स्थित सैटेलाइट कैंपस के विस्तार की बाधा समाप्त हो गई है। विश्वविद्यालय का अपना परिसर सरोजनीनगर में बनेगा। इसके लिए सोमवार को कैबिनेट ने परिसर की स्थापना के लिए कुल 2.3239 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।



यह विश्वविद्यालय हर साल 2000 से 2500 छात्रों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करेगा और उन्हें अंग्रेजी एवं अन्य विदेशी भाषाओं में दक्ष बनाएगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के काफी अवसर बढ़ेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि इस निर्णय से प्रदेश के युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने और विदेशों में नौकरी के अवसरों में वृद्धि करने में सहयोगी होगा।
विज्ञापन




प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि सीमित संसाधनों के बावजूद छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए। इस परिसर की स्थापना से राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई के स्तर में सुधार होगा और छात्रों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। यह जमीन चकौली, बिजनौर, सरोजनी नगर में है। जिलाधिकारी द्वारा इस भूमि का सर्किल रेट के आधार पर मूल्यांकन 9.29 करोड़ रुपये किया गया है।
विज्ञापन




बता दें कि अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में 1979 से अपना सैटेलाइट कैंपस चला रहा है। काफी समय यह मोती महल में किराये की जमीन पर चल रहा था। वहीं मई 2023 में यह आशियाना स्थित बीएसएनएल के रीजनल ट्रेनिंग सेंटर में शिफ्ट हो गया है। वर्तमान में यहां पर तीन पीएचडी, तीन पीजी, एक यूपी व कई सर्टिफिकेट व एडवांस सर्टिफिकेट के कोर्स चल रहे हैं। विश्वविद्यालय काफी समय से अपने कैंपस के लिए जमीन खोज रहा था। अब अपना परिसर हो जाने से यहां पर कोर्स की संख्या और छात्रों की संख्या दोनों में वृद्धि हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें