फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटीआई में कैंपस ड्राइव 21 को, 200 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
आईटीआई में कैंपस ड्राइव 21 को
विज्ञापन
लखनऊ। तकनीकी शिक्षा हासिल कर नौकरी की तलाश में जुटी युवतियों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी के अलीगंज राजकीय आईटीआई परिसर में 21 मई को विशेष कैंपस ड्राइव आयोजित होगी, जिसमें देश की नामी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित युवतियों को हर महीने करीब 41,713 रुपये वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन


आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि यह कैंपस ड्राइव उत्तर प्रदेश की आईटीआई पास महिला उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हरियाणा के गुड़गांव स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में फिक्स टर्म इम्प्लाइज के रूप में होगी। कंपनी की ओर से रियायती दर पर भोजन, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही हाईस्कूल में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
कैंपस ड्राइव में डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर वाहन, मैकेनिक ट्रैक्टर, पेंटर, टेक्नीशियन ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, वेल्डर, टूल एंड डाई मेकर, टर्नर, मशीनिस्ट, मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर एंड पेंटिंग और शीट मेटल वर्कर ट्रेड की युवतियां भाग ले सकेंगी। राजधानी समेत प्रदेश की युवतियों के लिए यह रोजगार पाने और बड़े औद्योगिक संस्थान में कॅरिअर शुरू करने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें