लखनऊ। जिला कोर्ट परिसर के पास रविवार को अवैध चैंबर तोड़े जाने और लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने सोमवार को स्वास्थ्य भवन और कचहरी के गेट संख्या-चार पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में बने कार्यालय भी बंद करा दिए। मोहनलालगंज और बख्शी का तालाब तहसील में वकीलों ने नगर निगम और पुलिसकर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की।
रविवार को हुई कार्रवाई के बाद सेंट्रल बार एसोसिएशन और लखनऊ बार एसोसिएशन ने वकीलों के तीन दिन अवकाश पर रहने की बात कही थी। इसी के तहत सोमवार सुबह से ही वकीलों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र यादव उर्फ जीतू यादव के नेतृत्व में वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर स्वास्थ्य भवन चौराहे तक जाने वाला रास्ता बंद कर दिया। फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभी कार्यालयों को बंद करा दिया। वहां से गुजरने वाले अधिकारियों की गाड़ियों को भी वकीलों ने जाने नहीं दिया। इसके बाद फिर स्वास्थ्य भवन चौराहे पहुंचकर नारेबाजी की। वकील घूम-घूमकर सरकारी दफ्तर बंद करवाते नजर आए, जिससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हुआ।
पुलिसकर्मियों से हुई नोकझोंक
दोपहर करीब 2:30 बजे वकीलों ने गेट संख्या चार के पास सड़क जाम कर दी। वजीरगंज और अन्य थानों की फोर्स ने रोकने की कोशिश भी की। प्रदर्शन खत्म करने की बात को लेकर पुलिस और वकीलों में नोकझोंक हुई। हालांकि, पुलिसवालों ने थोड़ी देर बाद रास्ता खुलवा दिया। एडिशनल इंस्पेक्टर वजीरगंज संजीव कुमार ने बताया कि हंगामे की आशंका को देखते हुए सुबह से ही कोर्ट परिसर के आसपास और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात थी। समय रहते ही वकीलों पर काबू पा लिया गया था।
मोहनलालगंज में जुलूस निकाला, यातायात ठप
मोहनलालगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने परिसर से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। यह लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर पहुंचा, जिससे करीब 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के महामंत्री राम लखन यादव ने बताया कि एसो. के वकील लखनऊ के अधिवक्ताओं के समर्थन में खड़े हैं। बार एसोसिएशन ने बुधवार तक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है। बुधवार को आपात बैठक भी बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी। प्रदर्शन के कारण तहसील परिसर और हाईवे पर कुछ देर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
बीकेटी तहसील में भी नाराज दिखे वकील
बख्शी का तालाब तहसील परिसर में भी वकीलों में नाराजगी दिखी। साथ ही 16 मई से एसडीएम साहिल कुमार और लेखपाल पंकज शुक्ला को हटाने की मांग को लेकर अड़े बीकेटी बार एसोसिएशन के वकीलों ने भी सभी कोर्ट और निबंधक कार्यालय का बहिष्कार किया। एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक योगेश शुक्ला के साथ एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री ने डीएम विशाख जी. से मिलकर बात रखी। एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सकारात्मक बात रही है। डीएम ने अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखने का आश्वासन दिया है।
वकीलों ने सोमवार को सड़कजाम कर प्रदर्शन किया।