फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 500 से अधिक, वहां लगेगा कैंप; आधार कार्ड किए जाएंगे अपडेट

Tue, 10 Mar 2026 09:21 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 500 से अधिक है, वहां आधार कैंप लगाया जाएगा। करीब पौने चार करोड़ बच्चों व बालक-बालिकाओं का आधार अपडेट लंबित है। उसे अपडेट किया जाएगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आधार कार्ड का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में आधार कार्ड में अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट को लेकर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) बड़े पैमाने पर अभियान चला रहा है। इसी क्रम में अब उन स्कूल-कॉलेजों में भी कैंप लगाए जाएंगे, जहां विद्यार्थियों की संख्या 500 या उससे अधिक है। करीब डेढ़ लाख ऐसे शिक्षण संस्थान चिन्हित किए गए हैं।

विज्ञापन


पांच व 15 साल की उम्र पर आधार कार्ड बायोमीट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य है। ये सुविधा यूआईडीएआई निशुल्क दे रहा है। इसके बावजूद प्रदेश के 2.64 लाख स्कूलों के करीब पौने चार करोड़ विद्यार्थियों का आधार अपडेट बाकी है। पिछले चार-पांच महीनों से यूआईडीएआई बायोमीट्रिक अपडेट के लिए जद्दोजहद में जुटा है। 

यूआईडीएआई करीब एक लाख शिक्षण संस्थानों में कैंप लगावा रहा था, जहां पर विद्यार्थियों की संख्या एक हजार या उससे अधिक थी। अब इसमें बदलाव किया है। अब संस्थानों की न्यूनतम संख्या पांच सौ तय की है। इससे अधिक स्कूल कवर होंगे और अधिक से अधिक विद्यार्थियों के आधार कार्ड अपडेट हो सकेंगे।

खुद से भी जाकर अपडेट करवाएं

यूआईडीएआई के अफसरों ने लोगों से भी अपील की है कि वह अपने बच्चों के आधार केंद्रों पर जाकर अपडेट करवाएं। इसके लिए उनको कोई भुगतान नहीं करना होगा। बिना आधार अपडेट की तमाम योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। विभाग अपने स्तर से प्रयास कर रहा है। अगर लोग खुद से भी सक्रियता दिखाएं तो अपडेशन का कार्य तेजी से हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें