फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रमिकों के हित में लेबर अड्डों पर लगे शिविर

विज्ञापन
​शिविर में मौजूद श्रमिक।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार व श्रमिकों के पंजीयन/नवीनीकरण के लिए बुधवार को लेबर अड्डा मोहनलालगंज, बुद्धेश्वर, बाराबिरवा, आशियाना में शिविर लगाया। इस दौरान श्रमिकों को कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना तथा अटल आवासीय विद्यालय योजना सहित बोर्ड द्वारा संचालित प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी शक्तिराय, संतोष कुमार, सुनील कुमार भी मौजूद रहे। अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि श्रमिक अपना पंजीकरण एवं नवीनीकरण सी.एस.सी. ई-डिस्ट्रिक्ट सेंटर, सी.एस.सी. ई-गवर्नेंस सेंटर अथवा बोर्ड की वेबसाइट upbocw.in से भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें