फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव का प्रचार थमा, कल पड़ेंगे वोट

Thu, 11 Sep 2014 10:57 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा की 11 व लोकसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में गुरुवार शाम छह बजे प्रचार थम गया। इसके साथ ही चुनाव वाले सभी क्षेत्रों से मतदाताओं को छोड़कर अन्य बाहरी लोगों को सीमा से बाहर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। सुबह सात से शाम छह बजे के बीच वोट डाले जाएंगे। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ही माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में केंद्रीय कर्मचारी लगाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 176 संवेदनशील केंद्रों पर वेबकास्टिंग के जरिये पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा सभी केंद्रों की वीडियोग्राफी व डिजिटल कैमरों से फोटोग्राफी करवाई जाएगी। चुनाव आयोग ने निर्वाचन से जुड़े सभी अफसरों व कर्मचारियों को पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ मतदान कराने के निर्देश दिए हैं।

बारिश से बचाव के खास इंतजाम

चुनाव क्षेत्र की सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा गया है। सुरक्षा कर्मियों व मोबाइल पार्टियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

सभी जनपदों में शिकायतों के निस्तारण की समुचित व्यवस्था कर ली गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ खोल दिया गया है। यहां टोल फ्री नंबर 1800-180-1950 पर शिकायत व सूचनाएं दी जा सकती हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बारिश के मौसम को देखते हुए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे निर्देश में उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा के लिए पॉलीथिन बैग की व्यवस्था करने को कहा है।

मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए सड़कों पर कीचड़ होने पर ईटों से आने-जाने का रास्ता बनाया जाए। मतदान केंद्रों में मतदाताओं को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल व पॉलीथिन की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल व जहां ईवीएम मशीनें जमा होंगी वहां भी बारिश से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यहां होना है मतदान

विधानसभा क्षेत्र--कुल मतदाता
सहारनपुर नगर--388604
बिजनौर--354018
ठाकुरद्वारा--329438

नोएडा--523762
निघासन--323186
लखनऊ पूरब--415761
हमीरपुर--409609

चरखारी--330183
सिराथू--338938
बलहा--337055
रोहनिया--364519
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र--1647176
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें