फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए चलेगा अभियान

Mon, 02 Nov 2020 11:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
हर साल की तरह इस बार भी पूरे नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके लिए डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी ने कहा कि हर साल 42 हजार सड़क हादसे होते हैं। इसमें हजारों लोग घायल होते हैं और करीब 22 हजार लोग जान गंवा देते हैं।
विज्ञापन


इसे शिक्षा, इंजीनियरिंग, इंफोर्समेंट और आपातकालीन देखभाल से कम किया जा सकता है। सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के लिए जरूरी है कि लोगों को अभियान चलाकर जागरूक किया जाए। उन्होंने केंद्र, राज्य व पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए इस अभियान को चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत स्कूलों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट को यातायात नियमों की जानकारी देने, संगोष्ठी, समूह चर्चा, यातायात नियमों को लेकर स्कूलों में प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए। डीजीपी ने अभियान के दौरान वाहन चालकों खासकर ट्रक ड्राइवरों पर फोकस करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें