फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसआईआर में छूटे नाम जोड़ने का अभियान जारी

विज्ञापन
एसआईआर में छूटे नाम जोड़ने का अभियान जारी।
विज्ञापन
लखनऊ। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह के नेतृत्व में मध्य विधानसभा क्षेत्र के राजा राममोहन राय वार्ड की बूथ संख्या 283 से 288 पर अभियान चलाया गया। डॉ. नीरज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पहले ड्राफ्ट मतदाता सूची का परीक्षण किया। इसके बाद घर-घर जाकर मतदाताओं के नामों का भौतिक सत्यापन कराया और सूची से नामों का मिलान किया।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में पार्षद प्रतिनिधि विजय आर्य, मध्य विधानसभा क्षेत्र के एसआईआर संयोजक विजय भुर्जी, नगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रवीण कंछल की सक्रिय सहभागिता रही। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के शंकरपुरवा वार्ड में बूथ संख्या 62 व 55, चिनहट प्रथम में बूथ संख्या 404 व 18 और लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में बूथ संख्या 204 एवं 25 पर घर-घर संपर्क कर फॉर्म-6 भरवाए गए। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड में बूथ संख्या 60 से 67 के साथ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जानकीपुरम क्षेत्र में बूथ संख्या 402, 403, 405 व 409 पर भी अभियान चलाया गया।

एसआईआर में छूटे नाम जोड़ने का अभियान जारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें