फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी नगर निकाय चुनाव: पहले चरण का प्रचार थमा, 22 नवंबर को मतदान

Mon, 20 Nov 2017 05:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में नगर निकाय चुनाव में 22 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए सोमवार पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। अब प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर ही प्रचार कर सकेंगे।
विज्ञापन


पहले चरण में पांच नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायतों में 22 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त सतीश कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की।

पहले चरण में इन जिलों में होगा मतदान-
शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्‍ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और सोनभद्र।
विज्ञापन


पहले चरण के लिए अलग-अलग दलों के प्रत्याशियों ने जनता के बीच जाकर अपने वादे दोहराए और जिताने की अपील की। यूपी में भाजपा के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। वहीं, उनके साथ ही केंद्रीय मंत्री, ‌विधायक और सांसद भी सक्रिय हैं। जबकि, कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने अमेठी में प्रचार किया। सपा कार्यकर्ता चुनाव में सक्रिय हैं लेकिन पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रचार से दूरियां बना रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें