फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंदिरानगर को मलबा मुक्त बनाने के लिए चलाया अभियान

विज्ञापन
इंदिरानगर को मलबा मुक्त बनाने के लिए चलाया अभियान।
विज्ञापन
लखनऊ। मलबा को शहर में इधर-उधर फेंकने के बजाय तय स्थानों पर डाला जाए। इधर-उधर मलबा फेंकने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और बीमारी फैलती है। ऐसी जानकारियों के साथ नगर निगम ने दो स्वयंसेवी सस्थाओं के साथ मिलकर शुक्रवार को इंदिरानगर इलाके में जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि अभियान का लक्ष्य इंदिरानगर व उससे लगे इलाके को शहर का पहला आदर्श मलबा मुक्त क्षेत्र बनाना है। जनसहभागिता और लगातार जागरूकता से मलबा डंपिंग की समस्या का स्थायी समाधान संभव है। अभियान के तहत उन स्थानों को चिह्नित किया गया है जहां अक्सर अवैध रूप से मलबा फेंका जाता है। इन जगहों पर जागरूकता वाले पोस्टर लगाए गए हैं। आसपास के नागरिकों, दुकानदारों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को पैंपलेट भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें