फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए शुरू हुआ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान की शुरुआत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा नगर से हुई। विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अभियान में लगी टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के लिए 4600 टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एन बी सिंह ने बताया कि यह अभियान 23 मार्च तक चलेगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगी। इससे कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। सीएमओ ने शहरवासियों से अभियान में सहयोग करने की भी अपील की है।
जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. एके सिंघल ने बताया कि हर टीम में एक पुरुष और एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में 1 अप्रैल 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 199 कुष्ठ मरीज पंजीकृत किए गए, जबकि 221 मरीजों का उपचार किया गया। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 257 मरीजों को विशेष फुटवियर भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें