फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर परवान चढ़ा परीक्षा विरोधी अभियान, इन लोगों का मिल रहा समर्थन

Mon, 29 Jun 2020 04:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय की सात जुलाई से प्रस्तावित परीक्षा के बहिष्कार की मुहिम आगे बढ़ती जा रही है। सड़क पर धरना-प्रदर्शन के बाद अब ट्विटर पर इसका विरोध तेज हो गया है। विश्वविद्यालय के तमाम छात्र-छात्राओं ने ट्विटर #Lu_students_boycott_exam पर अभियान चलाकर उत्तर प्रदेश में एक नंबर और पूरे देश में नंबर 16 तक ट्रेंड किया।

विज्ञापन


30 हजार से अधिक छात्रों के ट्वीट के अलावा मुहिम का समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, राजद, रालोद का भी समर्थन मिल रहा है। इसमें समाजवादी छात्र सभा के साथ ही एसएफआई के कार्यकर्ता भी समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं का कहना है कि हम इस वैश्विक महामारी के दौर में विश्वविद्यालय के तुगलकी फरमान का विरोध करना जरूरी है।

छात्रों ने परीक्षाओं का बहिष्कार करने के साथ ही सभी को बिना परीक्षा के ही प्रोन्नत करने की मांग की है। अभियान का संचालन लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र शुभम मिश्रा, महेंद्र कुमार यादव, लालू कनौजिया, सतीश शर्मा समर, माधुर्य सिंह और अनुपम यादव द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


छात्रों के समर्थन में वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट से मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, सपा प्रवक्ता जूही सिंह, पीएल पुनिया, राजीव त्यागी, प्रो. अली खान महमूदाबाद, प्रो. मनोज झा, तनुज पुनिया, अब्बास अली जैदी, दिग्विजय सिंह देव, राहुल सिंह, बृजेश यादव, अरविंद गिरी, मनोज सिंह काका, सदफ जाफर, दीपक सिंह, अरुण यादव, ऐश्वर्य राज, अभिषेक चौहान, अंशू अवस्थी, प्रशांत श्रीवास्तव आदि ने ट्वीट किया है।

विज्ञापन

शिक्षक महासंघ ने भी किया विरोध 

लखनऊ विवि ने राज्य सरकार के निर्देश का हवाला देते हुए अपनी परीक्षा सात जुलाई से शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम और सेंटर की सूची भी जारी की जा चुकी है। हालांकि राज्य सरकार ने इस विरोध को देखते हुए तीन कुलपतियों को शामिल करते हुए समिति का गठन किया है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार कोई फैसला करेगी। 

उत्तर प्रदेश आवासीय विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ ने भी उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष व कुलपति चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ प्रो. एनके तनेजा को मेल भेजकर प्रदेश में प्रस्तावित सभी परीक्षाओं को स्थगित/निरस्त करने की मांग की है। महासंघ के अध्यक्ष प्रो. चितरंजन मिश्र व महामंत्री डॉ. पुष्प्पेंद्र मिश्रा ने कहा है कि विश्वविद्यालयों के पास उपलब्ध संसाधनों में परीक्षा कराना संभव नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें