फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवेकानंद पॉलीक्लीनिक में लगा शिविर

विज्ञापन
विवेकानंद पॉलीक्लीनिक में लगा शिविर।
विज्ञापन
लखनऊ। विवेकानंद पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को निशुल्क थोरैसिक और वैस्कुलर सर्जरी स्पेशयलिटी क्लीनिक का आयोजन किया गया। इसमें हृदय रोग, छाती, फेफड़ों और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित 30 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। कार्डियोवैस्कुलर एवं थोरैसिक सर्जन प्रो. भाबातोष बिस्वास ने मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण और परामर्श किया।
विज्ञापन

प्रो. बिस्वास ने पुरानी खांसी, सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई जैसी छाती की समस्याओं के लिए परामर्श लेने की सलाह दी। उन्होंने रक्त परिसंचरण और रक्त वाहिकाओं से संबंधित बीमारियों के लिए भी विशेषज्ञ सलाह को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि पुराने पैर दर्द, पैरों में ऐंठन, सुन्नता, सूजन, गैंग्रीन और वैरिकाज नसों जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह क्लीनिक ऐसे मरीजों को सही समय पर उचित मार्गदर्शन प्रदान करने में सहायक रहा। संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानंद ने बताया कि संस्थान किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण शल्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा।

विवेकानंद पॉलीक्लीनिक में लगा शिविर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें