फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्राहक बनकर आया, दस लाख की अंगूठियां ले भागा

Mon, 05 Jan 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में रविवार सुबह ग्राहक बनकर पहुंचा टप्पेबाज खुशी ज्वेलर्स की दुकान से दो डिब्बे अंगूठी ले उड़ा। सराफ ने जानकीपुरम थाने में चोरी का केस दर्ज कराया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई है। पुलिस फुटेज की मदद से उसकी तलाश में लगी है। बताया जा रहा है कि दोनों डिब्बों में करीब 10 लाख रुपये कीमत की सोने की 21 अंगूठियां थीं।
विज्ञापन


60 फीटा रोड इलाके में पुरुषोत्तम प्रसाद वर्मा की घर में ही खुशी ज्वैलर्स की नाम से दुकान है। उनके मुताबिक रविवार सुबह 10:20 बजे बाइक सवार युवक उनकी दुकान पहुंचा। उसने 60 से 70 हजार रुपये की कीमत की लेडीज अंगूठी दिखाने के लिए कहा। वह अंगूठियों का बॉक्स काउंटर पर लेकर पहुंचे और उसे दिखाने लगे। इसमें युवक को एक भी अंगूठी पसंद नहीं आई। उसने और अंगूठी दिखाने के लिए कहा। इस पर वह जैसे ही अंगूठी लेने अंदर गए, आरोपी बक्से में रखे दो डिब्बे अंगूठी लेकर भाग निकला। चंद मिनट के बाद जब वह काउंटर के पास पहुंचे तो युवक का हेलमेट रखा देखा और युवक गायब था। उन्हें लगा कि युवक किसी को बुलाने गया है। कुछ देर इंतजार के बाद उन्होंने युवक को इधर-उधर तलाशा पर कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसकी करतूत नजर आई। उन्होंने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद तिवारी ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर फुटेज में दिख रहे आरोपी का पता लगाया जा रहा है। सराफ का कहना है कि चोरी हुई अंगूठियां करीब 70 ग्राम सोने की थीं और उनकी कीमत करीब 10 लाख है।
विज्ञापन


नौ दिन पहले भी हुई थी ऐसी घटना
गुडंबा के गायत्रीपुरम स्थित अमित ज्वैलर्स की दुकान में 27 दिसंबर की शाम ग्राहक बनकर पहुंचा टप्पेबाज बहन की शादी की बात कहकर मंगलसूत्र दिखाने के बहाने लॉकेट और झाला (कुल पांच पीस) लेकर भाग निकला था। चोरी हुए जेवर की कीमत लगभग पांच लाख रुपये थी। इस मामले में गुडंबा थाने में केस तो दर्ज किया गया था पर अब तक पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं सकी है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें