चाैपाल में माैजूद भाकियू (लोकतांत्रिक) के प्रदेश सचिव अनमोल तिवारी व संगठन की सदस्यता लेने वाले
निगोहां। भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) के प्रदेश सचिव अनमोल तिवारी का मंगलवार को निगोहां के अहिनवार धाम में क्षेत्र से आए किसानों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान जिला संगठन मंत्री समर यादव की ओर से आयोजित चौपाल में किसानों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।
कार्यक्रम में खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों, खाद-बीज की उपलब्धता, बिजली-पानी की दिक्कतों और सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। नीरज वर्मा, धाम के मुख्य पुजारी लखनानंद महाराज ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर आशू, कुलदीप रावत, तारा यादव, सुजीत यादव, नीरज रावत, मनोज, विजय यादव, शनी सैनी, शुभम कुमार, संजू मिश्रा, पिंटू सहित अन्य किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।