फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हनुमान मंदिर में फेंका गया बछड़े का सिर, लोगों में आक्रोश; हंगामे के बीच पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 21 Mar 2025 07:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मंदिर में बछड़े का सिर मिलने की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग मंदिर में एकत्र हो गए। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से सिर फेंकने वाले का पता लगाने में जुटी है। जानकारी मिली तो विधायक नीरज बोरा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से बात करके जानकारी ली।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद विधायक नीरज बोरा व अन्य, जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हनुमान मंदिर परिसर में गाय के बछड़े का कटा सिर मिला। पुजारी ने देखा तो आसपास के लोगों को जानकारी दी। खबर फैली तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना त्रिवेणी नगर के हनुमंत नगर-तीन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की दोपहर करीब 2:30 बजे की है। मंदिर परिसर में गाय के बछड़े का कटा सिर फेंका गया था। पुजारी विजय पुरी ने देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने लोगों को जानकारी दी। लोगों ने देखा तो आक्रोश फैल गया।

यह भी पढ़ेंः- UP: आईएएस अभिषेक प्रकाश की संपत्ति की जांच करेगी विजिलेंस, वसूली के कारण किए गए हैं निलंबित
विज्ञापन


बताया गया कि लगभग सात महीने पहले यहां पर गाय के पेट में चाकू घोंपा गया था। उस पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपी मनबढ़ होते जा रहे हैं। मंदिर के आसपास मांस- मछली की दुकानें भी हैं। विरोध करने पर कई बार दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए लेकिन अंत में कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


शुक्रवार की घटना से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने शाम को पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करके नाराजगी जताई। गो हत्या बंद करो...जैसे नारे लगाए। पुलिस लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें