फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएएल ऑरेंज और एलीट्स क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एपी स्पोर्ट्स ट्रॉफी के लिए खेले जा रहे रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। ब्लेज विलो ग्राउंड पर खेले गए मैच में सीएएल ऑरेंज ने पहले बल्लेबाजी की और 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 191 रन बनाए। आर्यन यादव ने 68 रन जुटाए। ब्ल्यू की ओर से शेख अहमद ने पांच विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्ल्यू की टीम 21.1 ओवर में 83 रन सिमट गई। प्रथमेश पाण्डेय ने 25 रन बनाए। ऑरेंज की ओर से अभय सोनी ने तीन और रिदम ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


यश साहनी मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएएल एलीट्स ने 25 ओवर में चार विकेट खोकर 235 रनों का विशाल स्कोर बनाया। कार्तिक यादव ने 52 और आकाश दुबे ने 70 रनों की पारी खेली। जवाब में सीएएल ईगल्स की टीम 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। शौर्य ने 37 गेंदों में ताबड़तोड़ 65 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सीएएल एलीट्स की ओर से कुशाग्र पटेल और देव उपाध्याय ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें