फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में घट रही बच्चों की संख्या, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Mon, 22 May 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के सरकारी बेसिक स्कूलों में छात्रों की संख्या लगातार कम हो रही है। जहां निजी स्कूलों में पिछले सात बरसों में बच्चों की संख्या में 36.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, वहीं सरकारी स्कूलों में इस अवधि में 18.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


इसका खुलासा हाल ही में विधानसभा में रखी गई कैग रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वर्ष 2012-13 में 3.71 करोड़ बच्चे थे, जो 2015-16 में घट कर 3.64 करोड़ रह गए।

2010-16 के बीच जहां प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की संख्या 36.5 फीसदी बढ़ी, वहीं सरकारी स्कूलों में यह संख्या 18.6 फीसदी गिरी। कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2010-16 के बीच प्रति वर्ष 20 लाख बच्चों ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ी, पर सरकार इस संख्या को महज 63 हजार प्रति वर्ष बता रही है। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति की हालत तो और भी दयनीय है।
विज्ञापन


कैग की ऑडिट टीम ने प्रदेश के 428 स्कूलों को चेक किया। यहां 51649 बच्चे पंजीकृत थे, पर उपस्थित 13861 ही मिले। यानी, महज 27 फीसदी बच्चे ही नियमित स्कूल आ रहे थे। कैग रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2011-12 में बच्चों को यूनिफॉर्म का एक सेट दिया गया, जबकि दो सेट दिए जाने थे और बजट भी दो सेट के हिसाब से ही जारी किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें