फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैफे संचालक ने दो दोस्तों को फंसाने के लिए दी थी खुद पर गोली चलने की झूठी सूचना

Sun, 23 Feb 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कैफे संचालक ने दो दोस्तों को फंसाने के लिए दी थी खुद पर गोली चलने की झूठी सूचना
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज में मंजू टंडन ढाल निवासी कैफे संचालक राज उर्फ राहिल सिद्दीकी ने शुक्रवार रात खुद पर गोली चलने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर फुटेज खंगाली और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो सूचना गलत निकली। सामने आया कि राहिल ने रंजिश के चलते दो दोस्तों बालागंज निवासी अमन सिंह व गोशाला रोड पर रहने वाले आदर्श शुक्ला को फंसाने के लिए साजिश रची थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक बताए गए घटना के समय पर जब आदर्श और अमन की लोकेशन देखी। दोनों की लोकेशन घर में मिली। आदर्श उस दौरान कुंभ से घर लौटा था। पुलिस ने जब कैफे संचालक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि चार फरवरी को उसका दोनों दोस्तों से किसी बात पर विवाद हो गया था। दोनों ने उसे बुरी तरह से पीटा था। इसी रंजिश के चलते झूठी सूचना दी थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक राज, अमन व आदर्श को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें