फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैब वे बदहाल, सुविधाएं नदादर, संचालक की मनमानी

विज्ञापन
कैब वे बदहाल, सुविधाएं नदादर, संचालक की मनमानी
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ जंक्शन के कैबवे पर यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कैबवे बदहाल है। सड़क जर्जर हो गई है। नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। दूसरी ओर संचालक की मनमानी से भी यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके रेलवे प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। चारबाग स्टेशन से कैबवे होकर मवैया की तरफ जाने पर बाइक सवारों को संचालक के कर्मचारी रोक रहे हैं। टोकन लेने पर मजबूर कर रहे हैं। पीड़ित अनिल शर्मा ने रेलवे सोशल मीडिया पर रेलवे से शिकायत की है। कर्मचारियों की मनमानी का वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने सवाल किया है कि चारबाग से कैबवे के रास्ते मवैया जाने वालों को आखिर क्यों रोका जा रहा है। कर्मचारी 25 रुपये का टोकन लेने को क्यों मजबूर कर रहे हैं। इतना ही नहीं कैबवे जर्जर भी है। यह हाल तब है, जब कैबवे का चार्ज वसूला जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें