फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेजर जनरल मनीष कुकरेती ने संभाली मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया की कमान

विज्ञापन
मेजर जनरल मनीष कुकरेती ने संभाली मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया की कमान
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया(मुप्सा) की कमान सोमवार को मेजर जनरल मनीष कुकरेती ने संभाल लिया। वह जनरल ऑफिसर इन कमांड(जीओसी) बने हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने छावनी स्थित स्मृतिका स्मारक में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर उनकी जांबाजी को नमन किया।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि जीओसी ने अधिकारियों को संबोधित भी किया। कहाकि सेना की पहचान अनुशासन, प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट पेशेवर क्षमता है, जोकि हमेशा सर्वोपरि रहनी चाहिए। मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया इन मूल्यों को और दृढ़ता से आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके परिजनों का कल्याण मुप्सा की प्राथमिकता है। संचालन, प्रशासन व आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत करने की दिशा में प्रयास और संवेदनशीलता के साथ जारी रहेंगे। मेजर जनरल मनीष कुकरेती इससे पूर्व जाट रेजिमेंटल सेंटर बरेली के कमांडेंट के रूप में कार्यरत थे। उनके पास व्यापक परिचालन अनुभव, प्रशासनिक समझ और सैनिक हितों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता है, जो सब एरिया के कार्यों में नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें