फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गऊघाट में केबल फाल्ट, आधे शहर में पानी संकट

Wed, 22 Oct 2014 08:57 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गऊघाट पावर स्टेशन में केबल फाल्ट के चलते मंगलवार की सुबह आई गड़बड़ी से आधे शहर में पानी का संकट गहरा गया। इसके चलते शाम को आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


पुराने शहर पर इस संकट का असर देखा गया। राजाजीपुरम क्षेत्र में सुबह के साथ ही शाम को भी जबरदस्त परेशानियों का सामना लोगों ने किया।

यहां दिन भर जल संस्थान के अभियंताओं को लोग शिकायत करते रहे। दिन भर आश्वासनों के बाद शाम नौ बजे के बाद पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी।

बिजली की परेशानी के चलते गऊघाट पंपिंग स्टेशन से बहुत कम आपूर्ति की जा सकी। इस स्टेशन के जरिए बालागंज जलकल और ऐशबाग जलकल को आपूर्ति की जाती है।

पानी संकट बालागंज, ठाकुरगंज, तहसीनगंज, अंबरगंज, निवाजगंज, चौपटिया, मालीखां सराय, सआदतगंज, राजाजीपुरम, ऐशबाग, नादान महल रोड, नक्खास, बाजार खाला, अमीनाबाद सहित पुराने शहर के तमाम इलाकों में बना रहा।
विज्ञापन


यहां लाइट नहीं आई। ऐसे में सुबह आपूर्ति नहीं हो सकी। इसका असर शाम को भी देखा गया। परेशान हाल लोग जल संस्थान में फोन कर हालात का पता करने में लगे रहे।

दूसरी ओर राजाजीपुरम में मिनी एलआईजी ब्लॉक के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां के लोगों ने क्षेत्रीय अवर अभियंता राकेश कपूर को कई बार शिकायत की, मगर देर शाम तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


देर शाम को उनकी ओर से बताया गया कि सुबह से अब तक बालाघाट उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति न होने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें