फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंटरलॉकिंग कार्य की खोदाई के दौरान केबल कटी, बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजाजीपुरम के पाल तिराहा उपकेंद्र की 11 हजार वोल्ट की भूमिगत केबल को गत बृहस्पतिवार की रात को इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान ठेकेदार के कर्मियों ने फावड़े से खोदाई के दौरान काट दिया। इससे कैम्पवेल रोड पर 1000 परिवारों ने रात 2:35 से सुबह 4:50 बजे तक परेशानी झेली। जेई अशोक कुमार ने लोक निर्माण के ठेकेदार पर केस दर्ज करने के लिए सहादतगंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

एक्सईएन अभिषेक कुमार के मुताबिक, उपकेंद्र से जाने वाली भूमिगत लाइन के केबल को बृहस्पतिवार रात 2:35 बजे खोदाई के दौरान शेखपुर के पास काट दिया। इससे कैम्प्वेल रोड, मल्लपुर, हसियामऊ, बरौरा बाड़ी सहित आसपास का इलाका बिजली संकट की चपेट में आ गया। रात को ही एसडीओ विनय कुमार विमल व जेई केके मिश्र आदि ने पहुंचकर कटे केबल की मरम्मत शुरू कराई। यह केबल सही होने के बाद शुक्रवार सुबह 4:50 बजे चालू हो सका। एसडीओ ने बताया कि केबल काटने वालों ने लोक निर्माण के द्वारा कार्य कराए जाने की बात कही थी। उधर, लोक निर्माण के एक्सईएन सत्येद्रनाथ ने दावा किया कि जहां केबल कटा, वहां उनका कोई विकास कार्य नहीं चल रहा है।
वहीं, अर्थ फाल्ट होने के कारण दोबारा यही लाइन सुबह 10 बजे बंद हो गई और दोपहर 1:45 बजे चालू हो सकी। जिम्मेदारों ने बताया कि अर्थ फाल्ट को सही करने में समय लगा।
विज्ञापन

एक भी तहरीर पर नहीं दर्ज हुआ के केस

राजधानी मे मई से लेकर अब तक खोदाई के दौरान जहां-जहां भी भूमिगत केबल कटा, उसकी एक भी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया गया। थाने में वादी की तहरीर पर रिसीव की मुहर लगाकर उसे थमा वापस कर दिया जाता है। शुक्रवार को जेई अशोक कुमार जब राजाजीपुरम में कटे केबल की सहादतगंज कोतवाली में पुलिस केस दर्ज कराने गए तो पुलिस ने तहरीर रिसीव करने से ही इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें