फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामलला के दरबार में नतमस्तक हुई गोवा कैबिनेट, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत 51 सदस्य रहे मौजूद

Thu, 15 Feb 2024 07:16 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

आस्था स्पेशल ट्रेन से गोवा के दो हजार श्रद्धालु भी बुधवार को रामलला के दर्शन को पहुंचे थे। इनके ठहरने की व्यवस्था पंचवटी विश्राम गृह में की गई थी। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने पंचवटी विश्राम गृह जाकर गोवा से आए श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
रामलला के दरबार में गोवा की कैबिनेट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी व अरुणाचल के बाद गुरुवार को गोवा की सरकार ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। जेहि दिन राम जनम श्रुति गावहिं, तीरथ सकल तहां चलि आवहिं...रामचरित मानस की यह पंक्ति इन दिनों साकार रूप लेती नजर आ रही है। राममंदिर के उद्घाटन के बाद से ही सारे तीर्थ अयोध्या में उमड़ पड़े हैं। आम श्रद्धालुओं से लेकर नामी लोग भी रामलला के दर्शन को आतुर हैं। वहीं देश के विभिन्न राज्यों की राजसत्ता भी परमसत्ता का आशीर्वाद लेने पहुंच रही है।

विज्ञापन


इसी क्रम में गुरुवार को गोवा सरकार की कैबिनेट सीएम प्रमोद सावंत के नेतृत्व में रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंची। इस दल में कुल 51 सदस्य शामिल रहे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में वे दो बार कारसेवा कर चुके हैं। कहा कि आज पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या आया हूं यह मेरा सौभाग्य है। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को पूरे गोवा के गांव अयोध्या बन गए थे। पूरा प्रदेश राममय था।

राम मंदिर बनने की वजह से हम लोग अयोध्या आ पाए हैं। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी और राम मंदिर ट्रस्ट का बहुत आभार व्यक्त करता हूं। अयोध्या का राममंदिर, मात्र मंदिर नहीं है बल्कि राष्ट्रमंदिर है। गोवा को मुख्यमंत्री दर्शन योजना के तहत अयोध्या से जोड़ा जाएगा, जिससे वहां के लोग रामलला का दर्शन आसानी के साथ कर सकेंगे। योगी सरकार ने यदि भूमि दी तो वह अयोध्या में गोवा का भवन जरूर बनाना चाहेंगे। अब तो यहां आना-जाना लगा ही रहेगा। ऐसे में यहां गोवा भवन बनना आवश्यक है।
विज्ञापन


इससे पहले गोवा कैबिनेट के सभी मंत्री व विधायक राजर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर योगी सरकार के मंत्री सतीश शर्मा, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने अभिनंदन किया। यहां से तीन ई-बसों के जरिये पूरी कैबिनेट रामलला के दरबार पहुंची। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी को प्रसाद वितरित किया गया। राममंदिर के पुजारी प्रेमचंद्र त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का रामनामा पहनाकर अभिनंदन किया। भगवा कपड़े में रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत पूरी कैबिनेट रामलला के दर्शन कर निहाल थी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोवा प्रदेश से आए अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।


 

स्पेशल ट्रेन से गोवा के दो हजार श्रद्धालु भी आए
आस्था स्पेशल ट्रेन से गोवा के दो हजार श्रद्धालु भी बुधवार को रामलला के दर्शन को पहुंचे थे। इनके ठहरने की व्यवस्था पंचवटी विश्राम गृह में की गई थी। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने पंचवटी विश्राम गृह जाकर गोवा से आए श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर गोवा के श्रद्धालु काफी प्रफुल्लित नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें