फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024 : चार दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी, लोगों से किया जनसंवाद

Mon, 19 Feb 2024 12:48 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

Smriti Irani Amethi visit: भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चार दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंच गई हैं। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
अमेठी में केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी चार दिवसीय दौरे पर सोमवार की सुबह अमेठी पहुंच गई हैं। केंद्रीय मंत्री ने मुंशीगंज में रूककर लोगों से संवाद किया। पिछले दौरे में आई समस्याओं के बाबत स्थानीय लोगों से बातचीत की।

विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय सांसद टीकरमाफी के लिए रवाना हो गईं। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि स्थानीय सांसद सोमवार को संग्रामपुर के टीकरमाफी में जनसंवाद विकास यात्रा में शामिल होंगी।



भादर ब्लॉक परिसर, भावापुर, रतापुर, सोनारी में जन संवाद विकास यात्रा में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री सीधे रामगंज पहुंचेगी। यहां पर लोगों से संवाद करने के बाद आधा दर्जन अन्य गांवों में विकास यात्रा के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद स्थानीय सांसद एचएएल गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। 22 फरवरी तक केंद्रीय मंत्री का जिले में प्रवास का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें