फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभर ने ठुकराई भाजपा के चुनाव चिह्न पर लड़ने की पेशकश, इस्तीफा देने के लिए सीएम से मांगा समय

Mon, 15 Apr 2019 08:52 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इस्तीफा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा है। शनिवार देर रात मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा के साथ सीट के मुद्दे पर उनकी बात हुई थी। 
विज्ञापन


राजभर को भाजपा ने अपने सिंबल पर लड़ने की पेशकश की, जिसे राजभर ने ठुकरा दिया। अब उन्होंने पूर्वांचल की 25 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया है।

राजभर ने बताया, शनिवार रात 12 बजे सीएम ने उन्हें अपने आवास पर बातचीत के लिए बुलाया था। करीब घंटे भर बातचीत हुई। सीएम ने हमें भाजपा के चुनाव चिह्न पर एक सीट पर लड़ने का प्रस्ताव दिया। 

लेकिन हमने उनसे साफ कह दिया कि लड़ेंगे तो अपनी पार्टी के सिंबल पर। राजभर ने कहा कि बातचीत बेनतीजा होने के बाद वे अपने आवास पर चले आए और सुभासपा के अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बताते हैं कि शनिवार रात तीन बजे राजभर फिर सीएम आवास पर गए और उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ से उनके इस्तीफा रिसीव करने के लिए कहा, लेकिन स्टाफ ने पत्र लेने से इन्कार कर दिया। 

रविवार सुबह राजभर ने सीएम आवास पर फोन करके इस्तीफा देने के लिए सीएम से समय मांगा, पर शाम तक मुलाकात नहीं हो सकी थी। राजभर ने अमर उजाला को बताया कि सोमवार को बलिया में उनकी पार्टी की रैली है, जहां वे 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने की घोषणा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें