फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के न्यू इंडिया-2022 का हिस्सा बनें युवा: केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

Sun, 07 Oct 2018 10:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नॉर्थ ईस्ट से विशेष लगाव है। वर्ष 2014 में पहली कैबिनेट की बैठक में उन्होंने सभी विभागों को नॉर्थ ईस्ट के विकास का प्लान बनाने को कहा था। आज यह क्षेत्र सड़क, रेल और हवाई मार्ग से पूरे देश से जुड़ा है। ये बातें रविवार को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कही।

विज्ञापन


वह यहां विज्ञान महोत्सव में नॉर्थ ईस्ट कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम ने देश के हर राज्य के बहुमुखी विकास का सपना देखा है। युवाओं को उनके न्यू इंडिया-2022 का हिस्सा बनना होगा क्योंकि वह हमारे और देश की खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं।

हर्षवर्धन ने कहा कि आज पूरा देश ग्लोबल वार्मिंग व क्लाइमेट चेंज से जूझ रहा है। इसके खिलाफ पर्यावरण मंत्रालय ने ग्रीन गुड डीड्स अभियान शुरू किया है। आप सभी इसका हिस्सा बनें और लोगों को जागरूक कर पर्यावरण संबंधी समस्याओें को कम करें। साथ ही कहा, युवाओं के सहयोग से ही पोलियो को लगभग खत्म किया जा सका है। अगर आपके पास देश और समाज के लिए कोई विचार है तो सरकार इसे धरातल पर उतारने के लिए आपके साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'विज्ञान महोत्सव बच्चों की वजह से रहा सफल'

उन्होंने कहा कि यह विज्ञान महोत्सव आप बच्चों की वजह से सफल रहा है। मुझे किसी भी बच्चे के चेहरे पर थकावट नहीं, बल्कि मुस्कराहट दिख रही है। यह आपकी विज्ञान के प्रति रूचि व समर्पण है। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां आने से पहले मुझसे आप बच्चों के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं।

आप सब अपने अपने-अपने राज्य में जाकर साइंस मैसेंजर का काम करें। विज्ञान व देश के विकास में सहभागी बनें। डॉ. हर्षवर्धन ने अपने संबोधन से पहले विभिन्न राज्यों के एक-एक बच्चों को मंच पर बुलाकर उनसे दीप जलवाकर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन कराया।

वहीं, डीबीटी के सलाहकार मो. असलम ने बताया कि यहां 8 राज्यों के 185 विद्यार्थी और 16 शिक्षक नार्थ ईस्ट के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हैं। हमें विज्ञान के सहयोग से जेनेटिक वेल्थ को इकोनॉमिक वेल्थ बनाना होगा। कार्यक्रम मणिपुर के उप मुख्यमंत्री वाई ज्वॉय कुमार, डीबीटी के सलाहकार टी मदनमोहन, डॉ. कृष्ण कुमार, एनबीआरआई के निदेशक एसके बारिक मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें