फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाल दिया गया अखिलेश का मंत्रिमंडल विस्तार

Sat, 02 Nov 2013 02:26 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को होने वाला अखिलेश सरकार का संक्षिप्त मंत्रिमंडल विस्तार विधायक राजाराम पांडे के निधन की वजह से टाल दिया गया है।
विज्ञापन


राजाराम पांडे पूर्व मंत्री और प्रतापगढ़ जिले की विश्वनाथ गंज सीट से विधायक थे। बृहस्पतिवार को आधी रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

अखिलेश सरकार का संक्षिप्त मंत्रिमंडल विस्तार शुक्रवार होना था। मंत्रिमंडल में एक राज्यमंत्री को शामिल किए जाने और एक-दो राज्यमंत्रियों को प्रोन्नत किया जाने की चर्चा थी।

अखिलेश मंत्रिमंडल का यह पांचवां विस्तार था। यह भी संभावना थी कि मंत्रिमंडल में अभी 59 सदस्य हैं और केवल एक जगह खाली है। इसे भरा जा सकता है।

पढ़ें-राहुल की रैली में कार्यकर्ताओं की पिटाई
यह भी पढ़ें-पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय का देर रात निधन

चर्चा थी कि मुस्लिम, पिछड़े वर्ग या ब्राह्मण समाज के एक-दो राज्यमंत्रियों को तरक्की देकर स्वतंत्र प्रभार सौंपा जा सकता है। एकाध को प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री भी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


पढ़ें-21 नवंबर को आमने-सामने होंगे मोदी और मुलायम

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम, पूर्व मंत्री कामेश्वर उपाध्याय के विधायक पुत्र राहुल उपाध्याय, सपा मुखिया के रिश्तेदार विधूना के विधायक प्रमोद गुप्ता तथा कैबिनेट मंत्री वकार अहमद शाह के बेटे यासर शाह को मंत्री बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


कृषि शिक्षा राज्यमंत्री मनोज पांडेय को पदोन्नत कर स्वतंत्र प्रभार सौंपे जाने तथा श्रम राज्यमंत्री शाहिद मंजूर और खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री रियाज अहमद को प्रमोट किए जाने की भी चर्चा थी।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें