फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैब चालक काे बंधक बनाकर पीटा, कार लूटी

Tue, 18 Feb 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी सक्षम।
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर में शनिवार रात तीन बदमाशों ने कैब बुक कर तेलीबाग निवासी चालक राकेश मिश्रा को बंधक बनाकर पीटा। कार, पर्स व मोबाइल लूटकर आरोपियों ने आईआईएम रोड पर चालक को फेंक दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। मोबाइल नंबर से लोकेशन ट्रेस कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


राकेश कुमार पूर्व सैन्यकर्मी हैं। उनके मुताबिक शनिवार रात करीब 12 बजे पारा के रजानगर निवासी सक्षम शुक्ला ने अपने मोबाइल से पॉलीटेक्निक चौराहे से राम स्वरूप इंस्टीट्यूट जाने के लिए उनकी कैब बुक की थी। सक्षम के साथ उसका दोस्त तालकटोरा का चंद्रोदय नगर में रहने वाला अनुराग व बाजार खाला का ऐशबाग निवासी इजहार हुसैन भी था। राकेश तीनों को लेकर जा रहे थे।

इंस्टीट्यूट से थोड़ा पहले पीछे बैठे सक्षम उल्टी का बहाना करने लगा। राकेश ने कैब रोक दी और बाहर निकल कर सक्षम को पानी देने लगे। तभी अनुराग व इजहार ने उनको बंधक बनाकर कैब में पीछे बिठा लिया और सक्षम ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। तीनों कैब लेकर दो घंटे तक हाईवे पर घूमते रहे और उन्हें जमकर पीटा। फिर आईआईएम रोड पहुंचे और उनका पर्स मोबाइल, डेबिट कार्ड व कार लूटकर भाग निकले। किसी तरह वह गाजीपुर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


नौ दिन पहले खरीदे गए सिम से पकड़ में आए
इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक कैब बुकिंग में इस्तेमाल मोबाइल नंबर की जांच में पता चला कि आरोपी ने नौ दिन पहले ही यह नंबर खरीदा था। नंबर को ट्रेस करने पर आरोपियों की लोकेशन उजाला अपार्टमेंट के पास मिली। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी कार लेकर भागने लगे। ओवरटेक कर तीनों को पकड़ लिया गया।

लोन की किस्त और शौक पूरे करने के लिए अंजाम दी घटना

इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार रात तीनों आरोपी पैदल ऐशबाग से चारबाग पहुंचे थे। यहां सभी ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए थे। फिर अन्य साधनों के जरिये वे पॉलीटेक्निक चौराहे पर पहुंचे थे। इंस्पेक्टर के मुताबिक सक्षम ने पूछताछ में बताया कि उसने 2023 में बहन की शादी के लिए बैंक से पांच लाख का लोन लिया था। बीए में फेल होने के कारण उसकी नौकरी नहीं लगी। इस कारण किस्त नहीं भर पा रहा था। साथ ही दोस्त भी अपने शौक पूरे नहीं कर पा रहे थे। इसलिए वारदात अंजाम दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें