फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 20 दिन से दूषित पेयजल आपूर्ति से परेशान 10 हजार की आबादी

विज्ञापन
बाल्टी में भरा गंदा पानी।
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। महात्मागंधी जियामऊ वार्ड की करीब 10 हजार की आबादी पिछले 20 दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। दूषित आपूर्ति के चलते लोग पेट की बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी सुधार न होने से नाराज लोगों ने सोमवार को पार्षद अमित चौधरी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

पार्षद ने बताया कि वार्ड में पानी की पाइप लाइन 70 से 80 साल पहले पड़ी थी, जो अब जर्जर हो गई है। इससे पेयजल आपूर्ति दूषित हो रही है। समस्या को दूर कराने के लिए तीन साल से लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम, जलकल विभाग से लेकर नगर विकास मंत्री तक को मांग पत्र दिया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इससे समस्या बरकरार है। जब शिकायत करो तो जलकल की टीम सफाई कर देती है। मगर कुछ दिन बाद फिर से समस्या शुरू हो जाती है। हाल यह है कि पानी के साथ सीवर भी आ रहा है।



इन इलाकों में आ रहा दूषित पानी

सर्वपल्ली लेन, बर्फखाना, दर्जीआना, मुराद अली लेन, चित्तापुरवा आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें